झारखंड आंदोलन के स्तंभ 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन का निधन, सीएम हेमंत बोले – आज मैं शून्य हो गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी राजनीति के पुरोधा शिबू सोरेन का आज सुबह 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक शब्दों में लिखा –

"आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"

शिबू सोरेन झारखंड के जन-जन के प्रिय नेता थे, जिन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से जाना जाता था। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक भी थे और यूपीए-1 सरकार में कोयला मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे। हालांकि, चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post