नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं

बाराद्वार। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक हरेली तिहार हर वर्ष ग्राम्य जीवन में नई उमंग और हरियाली लेकर आता है। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री कुर्रे ने कहा – "हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनतकश किसान और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों का पर्व है। यह त्योहार हमें प्रकृति के संरक्षण और समृद्ध ग्रामीण संस्कृति की याद दिलाता है। मैं सभी प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व पर हरियाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूँ।"

उन्होंने कहा कि परंपराओं का संरक्षण और उनका उत्सवपूर्वक निर्वहन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक है। हरेली जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post