CG 25 मई — आज से नवतपा की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही सूरज अपनी प्रचंडता दिखाने को तैयार है। अगले नौ दिन तापमान में तेज़ उछाल की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं उमस बढ़ने की संभावना है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रशासन ने भी विशेष तैयारी करते हुए जल आपूर्ति और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं किसानों की निगाह इस दौरान संभावित प्री-मानसूनी बारिश पर टिकी हुई है, जो अच्छी फसल का संकेत मानी जाती है।