भारतीय जनता पार्टी मंडल बाराद्वार की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिले नए चेहरे

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव और जिला अध्यक्ष  टिंकेंश्वर सिंह गेबेल के निर्देशानुसार बाराद्वार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी के गठन में मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में नए उत्साही कार्यकर्ताओं को स्थान देकर संतुलित टीम तैयार की है।
नई कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें श्रीमती कौशिल्या खुंटे,  धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीमती नर्मदा साहू और  चन्द्रराम बरेठ शामिल हैं। महामंत्री पद की जिम्मेदारी नरेन्द्र कुमार साहू और श्रीमती सुलोचना कुम्भकार को सौंपी गई है।
मंत्री पद पर योगेश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, रमेश जायसवाल और श्रीमती भगवती कंवर की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेन्द्र राठौर और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नर्मदा राठौर का चयन हुआ है।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बलराम दास वैष्णव (ऋषि) को दी गई है, सोशल मीडिया प्रभारी लखबीर पटेल बनाए गए हैं। प्रचार प्रसार प्रमुख की भूमिका श्री कमल किशोर राठौर निभाएंगे। वहीं कार्यालय प्रभारी सुभाष अग्रवाल बनाए गए 

मंडल अध्यक्ष श्री गेंदराम मनहर ने इस अवसर पर कहा कि "नवगठित टीम संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।"
नवगठित कार्यकारिणी से पार्टी में नए उत्साह का संचार हुआ है, और कार्यकर्ताओं में जोश और समर्पण की भावना देखने को मिल रही है। वहीं बाराद्वार मण्डल में मातृ शक्ती को विशेष स्थान देते हुए एक आदर्श टीम का गठन किया गया है। जो सराहनीय है। जिले का पहला मण्डल है जिसमें मातृ शक्ती को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post