महिला दिवस पर अर्जुन राठौर का सरकार पर वार – "सस्ता ब्लेंडर, महंगा सिलेंडर!"

सक्ति। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शक्ति जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने बीजेपी सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देने का दावा करती है, लेकिन शराब को सस्ता कर उनके जीवन को और मुश्किल बना रही है।

अर्जुन राठौर ने छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ बिहार के रोहतास में हो रहे शोषण को सरकार की विफलता बताया और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post