आठ महीने बाद अंतरिक्ष यात्रा समाप्त करेंगी सुनीता विलियम्स, 19 मार्च को पृथ्वी वापसी

वॉशिंगटन। नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आठ महीने के लंबे मिशन के बाद 19 मार्च को पृथ्वी लौटने वाली हैं। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बतौर कमांडर अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनके साथ अंतरिक्ष में मौज़ूद साथी यात्री बुच विलमोरे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नया मिशन Crew-10 12 मार्च को लॉन्च होगा और छह महीने के लिए ISS पर डॉक करेगा।
फिलहाल, सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष प्रयोगशाला की कमान संभाल रही हैं। अगले कुछ दिनों में वे यह जिम्मेदारी नए कमांडर को सौंपेंगी, जिसके बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगी।

उनकी वापसी को लेकर वैज्ञानिक समुदाय और नासा के अधिकारी उत्साहित हैं। इस मिशन के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोगों और अनुसंधानों को अंजाम दिया, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम जुड़े हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post