आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का आज सक्ती दौरा
byHrishi pens•
0
सक्ति। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार, तोखन साहू आज दोपहर 2:30 बजे सक्ती पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान, मंत्री साहू सबसे पहले भाजपा कार्यालय, सक्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद, वे 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय सक्ती, जेठा पहुंचेंगे। यहां वे प्रमुख केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति और उनकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मंत्री साहू का यह दौरा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक लाभ पहुंचाने के प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में मंत्री साहू के दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।