शासकीय हाई स्कूल बाराद्वार बस्ती में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने ध्वजारोहण किया। साथ ही स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया


बाराद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शासकीय हाई स्कूल बाराद्वार बस्ती में डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने ध्वजारोहण किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर खूंटे ने कहा की प्रति वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। देश की आजादी का यह पर्व संपूर्ण भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आजाद भारत की नींव में अनेक योद्धाओं ने अपनी अमर शहादत देकर देश को आजाद कराया है। हमारा भारत शांति प्रिय देश है। बीते कुछ वर्षों में भारत देश ने विश्व पटल पर अपना छाप छोड़ा है। हमारा देश कल भी सोने की चिड़िया थी और आज भी यह विश्व गुरु है। हमें अपने देश पर गर्व करना चाहिए जिसने संपूर्ण विश्व को जीने का तरीका सिखाया है। मुख्य अतिथि के संबोधन पश्चात अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। तत्पश्चात बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर स्कूल परिसर में सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर अंजू खूंटे, पूर्व उप सरपंच शशिकला जांगड़े, भाजपा नेता दया राम सिदार, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष नरेश लहरे,  साहिल लहरे सहित शाला के प्राचार्य गोविंद राठौर, बिख्याता बरेठ सर, शिक्षक, शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे ग्रामीण जन शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post