न संविधान बदलेगा, न आरक्षण खत्म होगा : डॉ धीरेंद्र खूंटे

 

सक्ती। लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए संविधान बदलने और आरक्षण खत्म वाली मुद्दा गले की फांस बनते नजर आ रहा था। उसको अब जांजगीर लोकसभा में भाजपा के एससी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सुलझाते नजर आ रहे हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ धीरेंद्र खूंटे क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनाए हुए एससी बाहुल्य गांव पहुंचकर एससी मतदाताओं के बीच कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए एससी मतदाताओं में जागरूकता ला रहे हैं। जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलते नजर आ रहा है। डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे अपने सहयोगी गेंदराम मनहर एवं ओम प्रकाश कुर्रे के साथ क्षेत्र में सामाजिक बैठक लेकर मतदाताओं को भाजपा को मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

इस संबंध में डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने कहा की कांग्रेस हार के डर से झूठा भ्रम फैला रही है। जिसको भलीभांति मतदाता समझ रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से जातिवाद और धर्म की राजनीति करते आ रहा है। हमने ग्रामीण एससी बाहुल्य गांव में सामाजिक बैठक लिया जिसमें सामाजिक लोगों ने कांग्रेस के इस झूठे चाल को सबक सिखाने की बात कही और भाजपा के प्रति समर्थन व्यक्त कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है। कांग्रेस के पास मात्र झूठी राजनीतिक चालें ही बचा हुआ है। जिसके सहारे वह चुनावी मैदान पर खोखले साबित हो रहे हैं। जनता को सच और झूठ का पता चल जाता है। अब ओ झांसे का दौर नहीं रहा जिसके सहारे चुनाव जीत जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post