सक्ती। जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया के लिए जीत की डगर आसान नजर नहीं आ रहा है। जांजगीर लोकसभा के 8 विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं। मगर नेता जी धरातल पर नदारत लग रहें हैं। जिस तरह सभी विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं उससे पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में नजर आना चाहिए मगर अब अंतिम दौर में भी ऐसा माहौल बना पाने में कांग्रेस विफल रहा है। जिसका पूरा फायदा भाजपा को मिलते नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस सिर्फ बूथ लेबल को प्रबलता से ध्यान देते नजर आ रहा तो दूसरी तरफ भाजपा पूरे ताकत के साथ हर क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है। जिसके कारण 8 कांग्रेसी विधायकों के बावजूद डहरिया की डगर आसान नजर नहीं आ रहा है।