सक्ती। बीते कुछ दिनों से जिस तरह प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल तमाम मंत्रि जांजगीर लोकसभा में समय बिता रहे है, उससे लगता है की भाजपा के लिए जांजगीर लोकसभा सीट सबसे अहम हो गया है। मोदी जी के रैली के बाद भाजपा के लिए जांजगीर लोकसभा सीट अब वर्चव की लड़ाई में बदल गया है। वहीं कांग्रेस के संविधान बदलने वाली बात को लेकर को भाजपा पर लगातार कांग्रेस आरोप लगाते हुए एससी मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास करते नजर आई। जिससे जांजगीर लोकसभा में एक बारगी माहौल कांग्रेस के पक्ष में बनने लगा जिसको लेकर भाजपा हड़बड़ा गई थी। उसी डैमेज को सुधारने के लिए अब प्रदेश का पूरा मंत्रिमंडल जांजगीर लोकसभा में नजर आ रहा है।