सक्ती। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को चंद दिन ही बचे हैं। 7 मई को होने वाले मतदान के लिए दोनों प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का सिलसिला जारी है।
शुरुआती दौर में जहां लग रहा था की मोदी लहर हावी है वहीं चुनाव नजदीक आते आते कांग्रेस का पलड़ा भारी होने लगा है।
भाजपा प्रत्याशी की जनसंपर्क कार्यक्रम ने भाजपा को प्रबल बना दिया था। मगर अनुभवी कांग्रेस नेता के सामने अब भाजपा कमजोर पड़ने लगा है। ऐसे में दोनों ही पार्टी के लिए जनता के मन को पढ़ पाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी अपने अपने स्तर पर हर संभव जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मगर जांजगीर लोकसभा की जनता का मन किसके संग है यह साफ नहीं है।