सक्ती का मन किसके संग?

 


सक्ती। विधानसभा चुनाव सक्ती में इस बार जनता का जनमत किसके साथ? जानने के लिए पढ़िए हमर संवाद न्यूज की खास रिपोर्ट: रिपोर्टर ऋषि वैष्णव

महीने भर की चुनावी जन संपर्क और प्रत्याशियों की मेहनत के आंकड़े ने सक्ती विधानसभा की जनता पर क्या छाप छोड़ा जिससे जनता का ने अपना मन किसके साथ जोड़ने का मन बना लिया है। आपको बताएंगे।

सक्ती में दोनों प्रमुख पार्टी के नेता अपने अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खिलावन साहू गांव गांव गली गली पहुंच कर जनता का आशीर्वाद ले रहें हैं। भाजपा प्रत्याशी जनता के पांव छूकर जनता के दिलों तक पहुंच रहें हैं। अपने से बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने की परंपरागत संस्कार उन्हें वरिष्ठ मतदातों के दिलों में एक खास जगह प्रदान कर रहा है। उनका मिलनसार स्वभाव युवाओं और आम जनमानस को काफी आकर्षित कर रहा है। 

कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरण दास महंत प्रदेश के सबसे अनुभवी और कद्दावर कांग्रेस नेता हैं। जिनका प्रभाव प्रदेश ही नहीं पूरे देश स्तर पर है। चुनावी रण में उनका भी क्षेत्र में लगातार जन संपर्क और घमासान चुनावी प्रचार जारी है। उनके साथ कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी जनसंपर्क में लगातार लगी हुई हैं। पांच वर्षों में सक्ती विधानसभा में हुए विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहें हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। जो गांव गांव तक पहुंच कर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने आग्रह करते हुए एक चैनल बनाकर कार्य कर रहे हैं। 

बाहरी हो हल्ला में जहां कांग्रेस काफी मजबूत नजर आ रहा है। वहीं अंदरूनी रूप से भाजपा मजबूत दिखाई पड़ रहा है। जनता को रिझाने दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने अंदाज से कार्य कर रहें हैं। कहीं खुला दरबार लगा है। तो कहीं दरबार दरबार पहुंचने का प्रयास जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post