सक्ती की जनता करे पुकार डॉक्टर चरण दास फिर एक बार: राम अवतार अग्रवाल

 

सक्ती। विधानसभा चुनाव 2023 में सक्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनावी चर्चा के दौरान महंत समर्थक राम अवतार अग्रवाल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया की क्षेत्र की जनता फिर एक बार डॉक्टर चरण दास महंत को बड़े अंतराल से जिताने जा रही है। सक्ती विधानसभा की जनता की यही पुकार है की फिर एक बार डॉक्टर चरण दास महंत। राम अवतार अग्रवाल ने आगे बताया की डॉक्टर महंत के प्रथम दिवस जन मुलाकात में जनता ने अपने चहेते नेता को अपना भरपूर प्यार व आशीर्वाद दिया। कांग्रेस सरकार में जिस तरह क्षेत्र में विकास हुआ है। उसका पूरा लाभ कांग्रेस को मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार हम 85 पार जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post