सक्ती में डॉक्टर खिलावन साहू खिलाएंगे कमल: डॉक्टर धीरेन्द्र खूंटे
byHrishi pens•
0
सक्ती। चुनावी चर्चा को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेता डॉक्टर धीरेन्द्र खूंटे से खास बातचीत में उन्होंने बताया की सक्ती विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू लगातार जन संपर्क में निकल रहे हैं। जन संपर्क के दौरान उन्हें जनता का प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है। अपने पुराने जमीनी विकास की छाप जिस तरह उन्होंने ने छोड़ा है। वह आज भी जनता के नजरों में बना हुआ है। डॉक्टर खिलावन साहू आम जनता के विधायक के रूप में भी क्षेत्र में जाने व पहचाने जाते हैं। वर्तमान जन समर्थन से लगता है डॉक्टर खिलावन साहू सक्ती में भारी मतों से विजयी होकर सक्ती में कमल खिलाएंगे।