जादू टोने के शक पर भतीजों ने चाचा पर सरिया से किया जानलेवा हमला

बाराद्वार। ग्राम रेडा में जादू-टोने के शक पर तीन भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा पर सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल डोरीलाल साहू के सिर में 9 टांके लगे हैं और वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 21 वीं सदी में जहां देश और दुनिया चांद और मंगल में पहुंच जा रहे हैं वहीं लोग शक के आधार पर अपनों के ही जान के दुश्मन बन बैठे हैं। जादू टोने के शक पर अपनों पर ही जानलेवा हमला करने लगे हैं।

ग्राम रेडा में अपने चाचा पर जानलेवा हमले करने के मामले में आरोपी राजू साहू, राजेश साहू एवं राजेन्द्र साहू पर थाना बाराद्वार पुलिस ने धारा 296, 351, 115 एवं 3 के तहत अपराध दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

पीड़ित ने बताया कि यदि वह घर लौटता है तो उसकी जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उन्हें गांव में खतरा बना रहेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post