भाजपा बाराद्वार मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न

बाराद्वार, 03 जून।
भारतीय जनता पार्टी बाराद्वार मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 03 जून को दोपहर 3 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, बाराद्वार में सम्पन्न हुई। यह बैठक परिचयात्मक व संगठनात्मक चर्चा के रूप में आयोजित की गई थी।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गेंदराम मनहर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रथम पंक्ति के जमीनी कार्यकर्ताओं को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का कार्य करती है। यह पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी व निष्ठा से निभानी चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कार्यकर्ताओं को समय और समर्पण का महत्व समझाते हुए कहा कि "निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं।"
नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने "जय श्री कृष्ण" के उद्घोष के साथ कहा कि समय के साथ पार्टी के नारे और कार्यपद्धति में नवाचार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “अब अयोध्या के बाद मथुरा की बारी है।”

मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम की प्रदेश अध्यक्ष जगेश राय
ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन की मजबूती हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि "ईमानदारी, समयबद्धता और सहयोग ही संगठन की आत्मा है।"
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. धीरेंद्र खूंटे ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी अनुभव और ऊर्जा का अद्भुत समन्वय है, जो पार्टी को सशक्त बनाने में सक्षम है।

कार्यक्रम का मंच संचालन ऋषि वैष्णव द्वारा किया गया एवं धर्मेंद्र शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर गरिमामय स्वागत किया गया।


🔸उपस्थित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण

  • उपाध्यक्ष: श्रीमती कौशिल्या खूंटे,  धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीमती नर्मदा साहू,  चन्द्रराम बेरेठ
  • महामंत्री:  नरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती सुलोचना कुम्भकार
  • मंत्री:  योगेश अग्रवाल,  नटवर अग्रवाल,  रमेश जायसवाल, श्रीमती भगवती कंवर
  • कोषाध्यक्ष:  सुरेन्द्र राठौर
  • सह कोषाध्यक्ष:  नर्मदा राठौर
  • कार्यालय प्रभारी:  सुभाष अग्रवाल
  • मीडिया प्रभारी:  बलराम दास वैष्णव
  • सोशल मीडिया प्रभारी:  लम्बोदर पटेल
  • प्रचार प्रसार प्रमुख:  कमल किशोर राठौर
  • कार्यकारिणी सदस्य: ओम प्रकाश कुर्रे, श्रीमती अस्रोतीन कुर्रे दिनेश शर्मा, भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष साहू, भोलू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम पश्चात सभी ने स्वल्पाहार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post