निर्विरोध पार्षद से उपाध्यक्ष तक का सफर
जितेश शर्मा इससे पहले वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए थे। उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ का ही परिणाम है कि उपाध्यक्ष पद के लिए उन्हें भारी समर्थन मिला।
जनता और संगठन को दिया धन्यवाद
जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए जितेश शर्मा ने बाराद्वार नगर की समस्त जनता जनार्दन एवं परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं और संगठन का भी धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
चहुमुखी विकास का वादा
जितेश शर्मा ने कहा, "हम ट्रिपल इंजन की सरकार के सहयोग से बाराद्वार नगर को स्वच्छ और विकासशील नगर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और नगर में चहुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।"
भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
इस ऐतिहासिक जीत से बाराद्वार नगर पंचायत में भाजपा की सशक्त स्थिति और भी मजबूत हो गई है। जितेश शर्मा के नेतृत्व में नगर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।