कुदुरमाल की उप सरपंच बनी श्रीमती रेखा वैष्णव

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुदुरमाल में उप सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती रेखा संजय वैष्णव को उप सरपंच चुना गया है। पंचों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना प्रतिनिधि चुना, जिससे ग्राम में हर्ष का माहौल है।

श्रीमती रेखा संजय वैष्णव ने उप सरपंच बनने के बाद कहा कि वह ग्राम पंचायत कुदुरमाल के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पंचायत की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में प्राथमिकता देंगी।

ग्रामवासियों ने नई उप सरपंच को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुदुरमाल का चहुंमुखी विकास होगा। श्रीमती रेखा संजय वैष्णव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सबके सहयोग से पंचायत को प्रगति की राह पर आगे ले जाने का प्रयास करेंगी।

जनपद पंचायत के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें उप सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post