बाराद्वार। नगर पंचायत बाराद्वार में एक बार फिर शर्मा परिवार ने अपना परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, एक बार फिर से निर्विरोध पार्षद के रूप में शर्मा परिवार के सदस्य ने जीत दर्ज की है।
![]() |
श्रीमती सुमित्रा गौरीशंकर शर्मा (प्रथम निर्विरोध पार्षद) |
20 वर्ष पूर्व नगर पंचायत बाराद्वार में हुए निकाय चुनाव में पहली बार निर्विरोध जीत का गौरव श्रीमती सुमित्रा शर्मा पति गौरीशंकर शर्मा ने प्राप्त किया था। उन्होंने वार्ड क्रमांक 02 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होकर जनसेवा का नया अध्याय लिखा था।
अब 20 साल बाद, उसी गौरव को पुनः जीवंत करते हुए शर्मा परिवार के एक और सदस्य जितेश शर्मा पिता राजेश शर्मा ने वार्ड क्रमांक 07 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होकर इतिहास दोहराया।
![]() |
अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा |