अजब गजब यहां 13 पर भाजपा तो वहीं 13 से कांग्रेस को मिली बढ़त


छत्तीसगढ़। नगरीय निकाय चुनाव नया बाराद्वार में अध्यक्ष पद हेतु हुए मतदान में भाजपा को कुल 15 वार्ड में 13 वार्डों में बढ़त हासिल हुआ। जिसमें 1 से 7 एवं 9 से 12 तथा 14 से 15 इन सभी 13 वार्ड में भाजपा को बढ़त मिला। वहीं कांग्रेस को सिर्फ वार्ड क्रमांक 13 से बढ़त हासिल हुआ। जबकि वार्ड क्रमांक 08 में दोनों दलों को बराबर मत प्राप्त हुए।

नया बाराद्वार में वार्ड पार्षद की बात करें तो भाजपा ने वार्ड क्रमांक 07 से निर्विरोध जीत दर्ज कर भाजपा के लिए जीत की आधारशिला पहले ही रखा गया था। वोटिंग के बाद भाजपा के 07 और जीतकर आए इस तरह भाजपा के कुल 08 पार्षद, कांग्रेस के तीन पार्षद एवं 04 निर्दलीय प्रत्याशीयों ने जीत दर्ज किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post