बाराद्वार। नगर पंचायत बाराद्वार में भाजपा ने जीत के साथ अपने चुनावी अभियान का आगाज़ किया है। वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा प्रत्याशी जितेश शर्मा निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।
 |
जितेश शर्मा निर्विरोध चुने गए पार्षद |
गौरतलब है कि कल ही हमर संवाद न्यूज ने वार्ड क्रमांक 07 में भाजपा की वॉकओवर जीत की खबर चलाई थी, जिस पर आज आधिकारिक मुहर लग गई। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द हो जाने से यह सीट भाजपा के खाते में चली गई, और जितेश शर्मा निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न और उत्साह का माहौल -
भाजपा की इस पहली जीत से पूरे नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर गया है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया।*भाजपा के लिए शुभ संकेत*
बाराद्वार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का यह शुरुआती प्रदर्शन पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। निर्विरोध पार्षद बने जितेश शर्मा ने कहा, "यह जीत जनता की जीत है। मैं वार्ड के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।" भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं का आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर मुझे भाजपा प्रत्याशी बनाया। यह जीत भाजपा और नगरवासियों की जीत है।
नगर निकाय चुनाव के इस पहले परिणाम ने यह संकेत दे दिया है कि भाजपा का जनाधार यहां मजबूत हो रहा है। आगे के चुनावी नतीजे किस ओर जाएंगे, यह देखने वाली बात होगी, लेकिन फिलहाल बाराद्वार में भाजपा की यह जीत पार्टी के लिए मजबूत आधार बना रही है।