वार्ड क्रमांक 07 में भाजपा का परचम, प्रत्याशी जितेश शर्मा की जीत लगभग तय
byHrishi pens•
0
बाराद्वार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में इस बार नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जितेश शर्मा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने इस वार्ड से डमी प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है, जिससे यह मुद्दा नगर में चर्चा का विषय बन गया है।
दो साल पहले हुए उपचुनाव में भाजपा को अपने प्रत्याशी के चयन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अंततः उन्होंने जीत हासिल की। इस बार भाजपा के प्रत्याशी जितेश शर्मा के लिए स्थिति काफी आसान दिख रही है। कांग्रेस द्वारा कमजोर रणनीति अपनाने और डमी प्रत्याशी उतारने के कारण भाजपा को इस बार वाक ओवर मिलने की स्थिति बन गई है।
नगर के राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस का यह कदम वार्ड क्रमांक 07 में भाजपा की ताकत को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार करने जैसा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में जितेश शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी जीत को लेकर पार्टी और समर्थक दोनों ही उत्साहित हैं।
वार्ड क्रमांक 07 की यह स्थिति नगर के अन्य वार्डों के लिए भी भाजपा की रणनीतिक बढ़त का संकेत दे रही है। अब यह देखना बाकी है कि आगामी चुनाव परिणामों में भाजपा इस बढ़त को किस हद तक भुना पाती है।