भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डे का बाराद्वार में भव्य स्वागत


सक्ति। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरंग के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डे का पार्टीगत कार्य सदस्यता अभियान के सिलसिले में सक्ती आगमन हुआ। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने बाराद्वार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर बाराद्वार स्थित मां लक्ष्मी क्लीनिक में उनका भव्य स्वागत किया गया।


डॉ. धीरेंद्र खूंटे और डॉ. अंजू खूंटे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन मार्कण्डे का स्वागत किया। वहीं भाजपा के दोनों महामंत्री बाराद्वार मण्डल गेंदराम मनहर एवं दीपक ठाकुर सहित नेत्रा साहू, विजय जयसवाल, अरुण शर्मा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।


मार्कण्डे ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। उनके इस प्रवास से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post