2 लाख मतों से जीत दर्ज करेगी भाजपा :डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे
byHrishi pens•
0
सक्ती। लोकसभा चुनाव में जांजगीर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार दिन रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं। बैनर पोस्टर से लेकर झंडा उठाने और गली गली प्रचार प्रसार में कार्यकर्ता बड़ चढ़ कर मेहनत कर रहे हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ सक्ती के जिला संयोजक डॉ धीरेंद्र खूंटे ने बताया कि भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत श्रीमती कमलेश जांगड़े को जांजगीर से भारी मतों से जीत दिलाएगा। डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में कार्यकर्ताओं के साथ लगातार लगे हुए हैं। उनके आंकड़े के अनुसार जांजगीर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करीब 2 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगी। डॉ खूंटे ने बताया की संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को भाजपा का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है। जिसके फल स्वरूप पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का लहर बना हुआ है।