मौसम ने बदला मिजाज



बाराद्वार। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अलग अलग जिलों में मौसम में बदलाव और बारिश के साथ साथ ओले पड़ने की जानकारी मिलते रहा है। अब सक्ती जिले में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज शाम होते ही बाराद्वार सहित आसपास गांव में तेज हवाएं चलने लगी बादल छाए हुए हैं। रात तक बारिश होने की संभावना जताई जा सकती है। बदलते मौसमी वातारण से लोगों में एक बार फिर स्वास्थ्य समस्या देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से 20 फरवरी के आसपास बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post