छत्तीसगढ़। जांजगीर चांपा
रिपोर्टर - मणि टंडन/ फोटो जय करण बंजारे
पामगढ़। पकरिया में चंडी देवी मंदिर के पास आज हुए सड़क हादसे में दुल्हन समेत चार की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवरीनारायण से शादी समारोह संपन्न कर अपने निवास बलौदा जा रहे नव विवाहित जोड़ी की कार एक ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार दुल्हन सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज तड़के एक सड़क हादसे में दुल्हन समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है| हादसा ट्रक और कार के आमने-सामने भिड़ंत से हुई है। घटना के वास्तविक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है| फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना मुलमुला थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के 5:00 बजे के आसपास की है | बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में एक शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे| वापसी के दौरान वे कार से लौट रहे थे| इसी दौरान वे ग्राम पकरिया झूलन के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई| जिससे कार के परखचे उड़ गए| मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया| घटना में दूल्हे की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है| उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है| घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है| खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी भीड़ जमी हुई है| मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।