छत्तीसगढ़ में कांग्रेस क्यों हारी क्या है भाजपा के जीत का कारण?

 

छत्तीसगढ़। प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने सभी राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंकने पर मजबूर कर दिया है। मगर जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत दर्ज किया उसके पीछे एक विशेष मुद्दा के कारण जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। हम उस मुद्दे को एक सीट पर आम आदमी की खास जीत से बताने जा रहे हैं। की कैसे इस मुद्दे ने कांग्रेस के दिग्गजों को हार का मुख दिखा दिया।

हम सबसे पहले साजा विधानसभा सीट की बात करते हैं। जहां से भाजपा ने एक आम आदमी को पार्टी का टिकट दे दिया। अब आप सभी तो जानते ही हैं साजा से जिस ईश्वर साहू को भाजपा ने टिकट दिया उसके बेटे के साथ क्या हुआ था। एक आम आदमी जिसको राजनीतिक दांव पेंच का रत्ती भर ज्ञान नहीं है उस पर भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ हिंदुत्व मुद्दे को लेकर भरोसा जताया जिस पर जनता ने अपना प्यार बरसाया और भारी मतों से ईश्वर साहू को जिताया।

एक मात्र साजा विधानसभा में साहू समाज के युवक के साथ घटित हुई घटना ने प्रदेश के तीन तीन कांग्रेस नेताओं की हार की वजह बन गई। जिसके कारण मोहम्मद अकबर और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं रायपुर की चार सीटों पर एक धक्का मुक्की भारी पड़ गया और बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर लिया। आप सभी जानते ही होंगे कि रायपुर के एक मोहल्ले में एक समुदाय द्वारा बृजमोहन अग्रवाल के साथ चुनाव प्रचार के दौरान धक्का मुक्की किया गया था। मात्र एक इस उपद्रव ने ही रायपुर के चारों सीटों पर प्रभाव डालते हुए रायपुर से कांग्रेस का सफाया कर दिया। 

जिस मुद्दे के कारण देश में लगातार दो बार बीजेपी की सरकार बनी है। बस उसी हिंदुत्व मुद्दे के कारण ही प्रदेश में भाजपा की सरकार तय हुआ है। प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ देते हुए हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को जिताया है। यही कारण है की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी सड़कों पर शोर शराबे या सड़क जाम कर देने वाली रैलियां या विजय जुलूस नहीं निकाला गया। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से जीत का जश्न म

Post a Comment

Previous Post Next Post