सक्ती विधानसभा का अगला विधायक होंगे डॉक्टर

 

सक्ती। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सक्ती विधानसभा से तय हो गया की विधानसभा क्षेत्र सक्ती को फिर एक बार अपने विधायक के रूप में एक डॉक्टर मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू तो कांग्रेस से डॉक्टर चरण दास महंत चुनावी मैदान में हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो मुकाबला टक्कर का साबित होगा। वहीं राजनीति के कुछ जानकारों का कहना है की मुकाबला एक तरफा होगा। मगर किस तरफ का पलड़ा भारी होगा यह तो समय ही बताएगा। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू सक्ती विधानसभा से दूसरी बार मैदान पर हैं। तो कांग्रेस से डॉक्टर चरण दास महंत भी लगातार दूसरी बार सक्ती से चुनावी मैदान पर हैं। खैर कांग्रेस या भाजपा जो भी जीते क्षेत्र की जनता को विधायक के रूप में एक डॉक्टर ही मिलेगा। तीसरी बार सक्ती विधानसभा को एक डॉक्टर विधायक मिलने जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post