जन जन तक पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू: डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे




सक्ती। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की ग्रामीण इलाकों में गली गली घूमकर कर जन जन तक पहुंच रहे हैं। डॉक्टर खिलावन साहू को अपने बीच पाकर सभी वर्ग खुशी से झूम उठ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू को सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अपने सरल व मृदुभाषी स्वभाव से लोगों के दिलों में राज करने वाले डॉक्टर खिलावन साहू को जिस तरह आम जनमानस का आशीर्वाद और साथ मिल रहा है। उससे निश्चित ही इस चुनाव में सक्ती विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में भारी मतों से विजई होगा। साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post