धर्म, भक्ति और ज्ञान का महासंगम: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

ग्राम वेद परसदा में धर्म, आस्था और भक्ति के संयोग से एक विशाल श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्व अमृत लाल पटेल की स्मृति में श्रीमती पद्मा बाई एवं परिवार द्वारा सम्पन्न हो रहा है, जिसमें देश की प्रसिद्ध कथा वाचिकाएँ पूज्या प्रज्ञा दीदी जी एवं पूज्या पंकजा दीदी जी प्रवचन कर रही हैं।

"संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह" के रूप में संपन्न हो रहे इस दिव्य आनंद में  भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य वर्णन एवं गुणगान का रसपान कर भक्तगण आनंदमय हैं। साथ ही इस आयोजन के माध्यम से भक्तगण अध्यात्म, भक्ति और ज्ञान के प्रकाश में जीवन को प्रकाशित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रमुख प्रसंग:

21 मार्च: शुभारंभ, देवी स्थापना, कथा आरंभ

22 मार्च: श्रीकृति अवतार, ध्रुव चरित्र

23 मार्च: जड़भरत कथा, नृसिंह अवतार

24 मार्च: वामन अवतार, रामकथा, कृष्ण जन्मोत्सव

25 मार्च: बाललीला, गिरिराज पूजन

26 मार्च: मथुरा गमन, कंस उद्धार, रुक्मिणी विवाह

27 मार्च: परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम

28 मार्च: गीता पाठ, तुलसी विवाह, हवन एवं पूर्णाहुति

विशेष आयोजन:

नित्य पूजन: प्रातः 8 बजे से

केशव अभिषेक एवं दीपोत्सव: संध्या 6 बजे से

कथा स्थल: वेद परसदा बुढ़ा चौक 

इस आयोजन में प्रत्येक दिन विशेष झांकियों का दर्शन एवं  भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का जीवंत अनुभव भक्तों को मिल रहा है।

कथा का सीधा प्रसारण:

जो भक्त इस पावन अवसर पर उपस्थित नहीं हो सकते, वे YouTube चैनल "Pankjapragya Devi Ji" पर कथा का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post