धान उपार्जन केंद्र नया बाराद्वार में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
byHrishi pens•
0
सेवा सहकारी समिति बाराद्वार में धान खरीदी का शुभारंभ बड़े उत्साह और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। विधिवत पूजा-पाठ के बाद धान खरीदी की प्रक्रिया का आरंभ किया गया। इस अवसर पर किसानों को धान खरीदी प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की किसान-हितैषी नीतियों और योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए प्रयासरत है, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे आधुनिक खेती और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता को बढ़ाएं।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य 3100 रुपए क्लिंटल एक मुश्त दे रही है। साथ ही 21 क्विंटल एकड़ के हिसाब से किसानों का धान खरीद रही है। सरकार का यह निर्णय किसानों को सशक्त बनाने में अहम साबित हो रहा।
विशिष्ट अतिथियों में रमेश सिंघानिया, प्रकाश साहू, दिनेश शर्मा, डॉ. धीरेंद्र खूंटे, अरुण शर्मा, और शिव शर्मा उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने किसानों के हित में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, समिति के सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों ने सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए प्रबंधों और सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी उपस्थित लोगों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।