पनारी के पास सड़क हादसा: एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल


जांजगीर। आज सुबह करीब 9:30 बजे बनारी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ईश्वर कुमार (निवासी सकरेली, बाराद्वार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद केवट (पिता महावीर केवट, निवासी बाराद्वार) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में विनोद का एक पैर चकनाचूर हो गया।

दोनों युवक हलवाई का काम करते थे और बाइक से बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में बनारी जांजगीर के पास एक तेज रफ्तार suv कार ने सामने से टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल विनोद को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post