ग्राम सरहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 15 नवम्बर से
byHrishi pens•
0
बाराद्वार। सहरगढ़ में हनुमान मंदिर चौक पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 15 नवंबर 2024 से शुरू होकर 23 नवंबर 2024 तक चलेगी।
इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगी। कथा में व्यासपीठ से देवी अर्चना जी( राजनांदगांव) के श्रीमुख से भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंग सुनने को मिलेगा। जिसमें गोकर्णाख्यान और कथा प्रारंभ: 16 नवंबर 2024, शनिवार श्री कपिल अवतार और ध्रुव चरित्र: 17 नवंबर 2024, रविवार प्रह्लाद चरित्र: 18 नवंबर 2024, सोमवार वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: 19 नवंबर 2024, मंगलवार श्रीकृष्ण रासलीला और गिरिराज पूजन: 20 नवंबर 2024, बुधवार रासपंचाध्यायी और श्री रुक्मिणी विवाह: 21 नवंबर 2024, गुरुवार
सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष और कथा समापन: 22 नवंबर 2024, शुक्रवार
गीता पाठ, तुलसी विवाह, पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा स्नान: 23 नवंबर 2024, शनिवार को संपन्न होगा।
ग्रामवासियों की ओर से सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कथा का आनंद लें और पुण्य अर्जित करें।