ग्राम जर्वे में सदस्यता अभियान चलाया गया

 

06/09/2024 बाराद्वार। संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत बाराद्वार मंडल के ग्राम जर्वे में 05 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में सैकड़ों लोगों को घर-घर जाकर भाजपा संगठन का सदस्य बनाया गया। अभियान के दौरान भाजपा बाराद्वार मंडल के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मंडल महामंत्री गेंदराम मनहर, उपाध्यक्ष रामदयाल सिदार, मंत्री विजय जयसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र मोनू राठौर, गोपाल जयसवाल, ऋषि श्रीवास, भुनेश्वर साहू, राधेश्याम साहू, और प्यारेलाल पटेल शामिल थे। सभी ने मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post