राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह संपन्न
राज्य भर से पधारे 101नारी शक्तियों को डॉ चरणदास महंत एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्मानित
10वीं, 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का भी हुआ सम्मान
जांजगीर चाम्पा/ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 25 अगस्त को राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन डीबी तनिष्का परिसर में संपन्न हुवा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ चरण दास महंत थे, अध्यक्षता सीजेयू के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास नारायण कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा एवं रायपुर की पत्रकार कु. धानी पटेल उपस्थित थी। इस अवसर पर ठाकुर गुलजार सिंह, राघवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सुरेश पैगवार, भगवान दास गढेवाल,जय थवाईत, राजेश अग्रवाल, धीरेन्द्र बाजपेयी, सुनील साधवानी, नागेन्द्र गुप्ता इत्यादि मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण, चंदन वंदन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुवा। कोरबा से आई सिमरन कौर ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को कौसेय वस्त्र, श्रीफल एवं गुलदस्ते से आत्मीय अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सलूजा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् छत्तीसगढ़ के 36विधाओं, आयामों तथा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाली 101 नारी शक्तियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर 10वीं, 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित प्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री महंत सहित सभी नव निर्वाचित विधायकों को मोमेंटो स्मृति चिन्ह नेपाल से लाये रूद्राक्ष भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
समारोह अवसर पर सर्वप्रथम परम विदुषी भागवत कथा प्रवाचिका श्रीमती सविता गोस्वामी ने नारी शक्ति का महत्त्व और उसकी गरिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और हर क्षेत्र में उसकी भूमिका अद्वितीय है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है।
मुख्य अतिथि माननीय श्री महंत ने नारी की महत्ता और उसकी सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, कला, राजनीति हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के हर क्षेत्र सहित राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी जगह बनाएं। अकलतरा विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में नारी के अद्वितीय योगदान का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि नारी न केवल घर की रौनक होती है, बल्कि समाज का निर्माण भी करती है।
प्रेस क्लब चाम्पा के भवन हेतु 7 लाख रुपए प्रतिवर्ष की घोषणा
विधायक व्यास नारायण कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी का सम्मान और उसकी गरिमा को बनाए रखना समाज का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नारी केवल एक जननी नहीं, बल्कि एक सशक्त नेतृत्वकर्ता भी है, जो समाज को नई दिशा दे सकती है। साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब चांपा के भवन हेतु प्रतिवर्ष 7 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। जैजैपुर विधायक श्री साहू ने नारी के प्रति अपने आदर और सम्मान को व्यक्त करते हुए कहा कि नारी की महत्ता को समझना और उसे समुचित सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की धुरी नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति भी है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, सिमरन कौर एवं डॉ. बोधी राम साहू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजित सम्मान समारोह अवसर पर अंचल के जनप्रतिनिधिगण, महिला प्रतिभा सम्मान से सम्मानित नारी शक्तियां,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब चांपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य गण, अंचल के प्रबुद्ध नागरिकगण, साहित्यकार शशिभूषण सोनी, पत्रकार पवन अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, रामखिलावन यादव, अशोक अग्रवाल, डीबी तनिष्का के समस्त प्रबंधक, कर्मचारी स्टाफ भारी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, गौरव गुप्ता, बलराम पटेल, संतोष देवांगन, आशीष अग्रवाल, संतोष प्रधान, योगेश दुबे, विवेक शर्मा, नर्मदा घोषले, करन सिंह भाटिया, जतिंदर पाल सिंह, शैलेश शर्मा, सीताराम नायक, अनिल मोदी, हरीश पांडेय, भीम देवांगन व अन्य सभी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।