चांपा में देवकीनंदन झेरिया यादव समाज द्वारा मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
byHrishi pens•
0
चांपा। देवकीनंदन झेरिया यादव समाज द्वारा चांपा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन सोमवार 26/08/24को किया जायेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे राधा कृष्ण झांकी प्रतियोगिता, थाली सज्जा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता तीन वर्गों में बालक, पुरुष व महिला अलग अलग तीन वर्गों में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से गांधी भवन चांपा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज के प्रतिभावान बच्चों को इनाम स्वरूप राशि प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए श्यामा फाउंडेशन पुछेली के द्वारा स्व बुधराम यादव की स्मृति में 11100/ एवं स्व केदारनाथ यादव की स्मृति में 20000/ राशि प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी विजेताओं को इनाम व प्रशस्त्री पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए देवकीनंदन झेरिया यादव समाज के कार्यकर्तागण लगे हुए हैं।