हलषष्ठी व्रत पूजा कल, संतान दीर्घायु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

 

बाराद्वार। संतान दीर्घायु के कामना के लिए रखे जाने वाला व्रत हलषष्ठी (कमरछठ) पूजा कल दिनांक 24 अगस्त को होगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना लिए दिन भर उपवास रखती हैं।  दोपहर से हलषष्ठी माता का विधिवत पूजा पाठ करती है। जिसमें दो गड्ढे जमीन पर खोद कर तालाब निर्माण किया जाता है। फिर उस तालाब के किनारे बैठ कर पूजा किया जाता है। पूजा के बाद माताएं अपने बच्चों के पीठ पर पोता मार कर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। इस दिन 6 प्रकार के भाजी, प्रसहर चांवल का भात, भैंस के दूध, दही, घी, महुआ फूल, का प्रसाद ग्रहण कर माताएं उपवास तोड़ती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post