दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए टिकेश्वर गबेल, मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया

 

बाराद्वार। ग्राम बाराद्वार बस्ती निवासी रामेश्वर निराला की धर्म पत्नी स्व रजनी निराला का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया जिसका दशगात्र कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा दिनांक 23 जुलाई को ग्राम बाराद्वार बस्ती में आयोजित किया गया। रामेश्वर निराला भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। एवं उनकी दिवंगत पत्नी स्व रजनी निराला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। स्व  रजनी निराला के दशगात्र कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल शामिल हुए तथा मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही गेंदराम मनहर मंडल महामंत्री भाजपा, डॉक्टर धीरेन्द्र खूंटे भाजपा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ सक्ती, नेत्रा साहू महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सभी शामिल होकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post