डॉ धीरेंद्र खूंटे सतनामी समाज के संभाग अध्यक्ष बने
byHrishi pens•
0
बाराद्वार। नगर के मां लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सक्ती के जिला संयोजक डॉ धीरेंद्र खूंटे को प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ का बिलासपुर संभाग अध्यक्ष मनोनित किया गया। मुख्य इकाई शक्ति जिला अध्यक्ष गेंदराम मनहर की पहल से डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे को संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। डॉ धीरेंद्र खूंटे के संभाग अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की डॉक्टर खूंटे एक समाजसेवी व्यक्ति है, वह डॉक्टर होने के नाते मानव समाज के लिए सेवा तो कर ही रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में उनकी राजनैतिक सेवा और सामाजिक सेवा भी सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में समाज और संगठन को सही दिशा निर्देश मिलने एवं संगठन को विस्तार तथा मजबूती प्रदान करने में सहयोग मिलेगा। डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे के संभाग अध्यक्ष बनने पर सतनामी समाज सहित परिवार जनों, इष्ट मित्रों एवं नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।