जांजगीर लोकसभा में भाजपा की हो रही एकतरफा विजय: डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे

 

लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने जांजगीर लोकसभा सीट पर अपनी राय और अनुमान साझा करते हुए बताया की जांजगीर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े की विजय एकतरफा रहेगा। तमाम राजनीतिक विशेषज्ञ मानते रहे हैं की जांजगीर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा। मगर वहीं सक्ती जिला के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक धीरेंद्र खूंटे ने जांजगीर लोकसभा पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े की जीत एक तरफा रहने की बातें कही है। डॉक्टर खूंटे ने बताया की जिस तरह से जांजगीर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया उससे कहीं भी मुकाबला कांटे का नजर नहीं आता है। स्वयं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सघन जनसंपर्क करते हुए गांव गांव व जन जन के बीच पहुंची वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का शत प्रतिशत मेहनत धरातल पर नजर आया है। जबकि जनसंपर्क के मामले में ही विपक्षी दल या प्रत्याशियों का कहीं कोई अता पता नहीं था। फिर कैसे और कहां से टक्कर का मुकाबला कहेंगे। जांजगीर लोकसभा में कहीं कोई टक्कर नहीं है यहां से भाजपा प्रत्याशी एक तरफा जीत दर्ज कर रही हैं।

चुनावी दिन की बातों को ताजा करते हुए डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे बताते है की मतदान दिवस के दिन उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण किया था। जहां पोलिंग बूथ के बाहर लगे पार्टी के टेंट पर ही साफ नजर आ रहा था की माहौल और जनता का मन किसके संग है। डॉक्टर खूंटे कहते हैं कि भाजपा प्रत्याशी अब तक की जांजगीर लोकसभा की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगी। वहीं देश में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना रही है, फिर से बन रहे मोदी सरकार  लेकर देश भर के तमाम मीडिया एक्जिट पोल दावे तो कर ही रहे हैं। वहीं विपक्ष भी अब मानने लगा है कि देश में भाजपा को हराना मुश्किल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post