प्रदेश में बदले सरकार के साथ मौसम ने बदला मिजाज

 

छत्तीसगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नए चेहरों पर भरोसा जताया। जिस पर जनता ने भरोसा जताते हुए उन्हें जीत का ताज पहनाया। जिसमें जांजगीर जिला के तीनों विधानसभा सीटों और सकती जिला का जैजैपुर विधानसभा सीट शामिल है।

साथ ही प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय साजा विधानसभा सीट रहा है जहां से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविन्द्र चौबे को 19200 मतों से पटकनी दे दिया है।

छत्तीसगढ़ में एक्जिटपोल के आंकड़े लगातार कांग्रेस के सरकार बनते दिखा रहे थे। मगर चुनावी नतीजों ने न सिर्फ कांग्रेस को हैरान कर दिया बल्कि भाजपा को भी इस जीत पर भरोसा नहीं हो पा रहा है।

जांजगीर चांपा में कांग्रेस के ब्यास नारायण कश्यप की जीत के साथ ही वहां की जनता ने तय कर दिया की एक ही पार्टी पर लगातार भरोसा नहीं करने वाले। जांजगीर चांपा सीट पर कांग्रेस के बाद भाजपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत किया है। उसी परंपरा के अनुरूप एक बार फिर से जांजगीर चांपा की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post