विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा बाराद्वार ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

 

बाराद्वार। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलों के बीच आज विष्णुदेव साय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने मुहर लगा दिया। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा बाराद्वार के युवाओं द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला बाराद्वार के पास आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्ष जताया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के संतोष राठौर, अंशुमन जोशी, पंकज संवाडिया, दीपक ठाकुर, जय प्रकाश साहू, अंजनी अग्रवाल, कान्हा सिंघानिया, मेगनू भैना, राहुल जैसवाल, सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post