कार्तिक महोत्सव में रवींद्र जैन की तरह आवाज में हुआ रामायण पाठ

 

बाराद्वार। नगर से लगे ग्राम पंचायत सकरेली के आश्रित ग्राम बरपेल्हाडीह में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक महोत्सव मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। जिसमें भक्ति संगीत मानस गायन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, आरती थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मानस गायन टीम केरा कछार टीम के गायक ने रविन्द्र जैन की आवाज में रामायण पाठ कर  कार्यक्रम में समा बांध दिया। टीवी कलाकार की हुबहू आवाज सुनकर ग्रामीणों में काफी उत्साह और उमंग भर गया। रात भर ग्रामीणों ने भक्ति संगीत का रसपान किया। कलाकारों की अद्भुत गायकी ने ग्रामीणों को रात भर बैठने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं ग्रामीणों की भीड़ देख कलाकार भी अपने बेहतर प्रदर्शन को पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर खांडे (कांग्रेस जिला महामंत्री, सक्ति), विशिष्ठ अतिथि रथराम पटेल (अधिवक्ता, जिला महामंत्री छ.ग. किसान कांग्रेस), कांतिराम पटेल, रामकली-जगतराम पटेल, दुलीचंद साहू, चिरंजीवी तंबोली, एकाम्बर पटेल, मनोज पटेल, जगदेव पटेल, कन्हैया लाल पटेल सहित अन्य अतिथिगण शामिल हुवे।

 मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम- यशवंती मानस टीम सरवानी, द्वितीय- मानस पार्टी केराकछार, 

तृतीय- मानस मंडली कनेटी, चतुर्थ- सरस्वती मानस नगरदा, पंचम-छ.ग. मानस पलाड़ीकला, षष्टम- कमल मानस सोनगुढा, सप्तम- रामकुमार बरेठ डेरागढ़ को प्राप्त हुवा। इस महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता व आरती थाली प्रतियोगिता में भी विभिन्न वर्गों में पुरस्कार रखा गया था। जिसमें 

रंगोली विजेता- 

1) सुरुचि एवं संगीता (आमादहरा)

2) अनुराधा पटेल (बरपेल्हाडीह)

3) संध्या एवं रानी (बरपेल्हाडीह)

आरती थाली विजेता

1) सारांश कंवर

2) पूजा पटेल

3) समीर पटेल के साथ साथ अनेक लोगों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

सामाजिक स्तर पर विशेष कार्य करने के लिए स्व. शंकर लाल पटेल  (भूतपूर्व सैनिक/उपअभियंता) के परिवार को श्रीराम सम्मान से सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में मंच संचालन उत्तम पटेल, राधेश्याम पटेल, अजय कंवर, द्वारिका पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के  सफलतापूर्वक संचालन में डिगेश्वर पटेल, पुरषोत्तम पटेल, रोहित साहू, रामकुमार बरेठ, पुष्पेंद्र पटेल, कमलेश पटेल, चंद्रभान राज, फिरत कंवर, हेतराम पटेल,कार्तिकराम कंवर, हरीश कंवर, यशवंत कंवर, घनश्याम पटेल, भुनेश्वर पटेल, गंगाराम पटेल, सोनू पटेल, संजू पटेल, योगेश पटेल, रामकुमार पटेल सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post