सक्ती से डॉक्टर चरण दास महंत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे: रोशन लाल साहू
byHrishi pens•
0
सक्ती। क्षेत्र सहित प्रदेश के लोकप्रिय नेता डॉक्टर चरण दास महंत इस चुनाव एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। कड़ारी के सरपंच रोशन लाल साहू से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया की सक्ती विधानसभा में डॉक्टर महंत एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पार्टी के समर्थक अपने नेता के साथ हैं। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता डॉक्टर महंत के चुनावी मैदान में जोर शोर के साथ डटे हुए हैं। डॉक्टर चरण दास महंत की लोकप्रियता से विपक्षि प्रत्याशियों के हौसले पस्त हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने फिर से ठाना है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
कांग्रेस की सरकार में सभी वर्ग के लोगों को राहत मिला है। किसान हितैषी सरकार ने किसानों के कण कण को खरीदने संकल्पित होकर कार्य किया। विद्यार्थी और गरीब परिवार के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। कांग्रेस सभी के साथ मिलकर प्रदेश में खुशहाली और विकास का दौर लाया है।